ईद मिलादुन्नबी पर लाल पुलिया और मेघदूत में दिखी एकता की मिसाल, आम लंगर का हुआ आयोजन
वणी। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा ﷺ की पैदाइश की याद में मनाए जाने वाले जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर वणी शहर में धार्मिक उत्साह के साथ आपसी भाईचारे और एकता का संदेश भी देखने को मिला। लाल पुलिया और मेघदूत क्षेत्र के मुस्लिम समाज की ओर से अल रजा मस्जिद, लाल पुलिया से जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
आयोजकों की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया। लंगर में लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ भोजन किया और एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
अल रज़ा मस्जिद कमेटी लालपुलिया के जिम्मेदार और मेघदूत कॉलोनी के आवाम शकील शेख ,असलम खान,परवेज खान आन्सार भाई फिरोज खान हाजी आफाक भाई , एहतेशाम,बाबा,हसन भाई,हामिद( सोनू),अमजद खान , हैदर भाई ,तुफैल उस्मानी,सोहेल, कमरूल भाई,शमीम भाई ,इमामुल भाई,इरशाद,इमरान,नाजिम,औरहै लालपुलिया,मेघदूत कॉलोनी के नौजवान बच्चों ने शांति पूर्ण और हंसी खुशी के माहौल में जुलूस निकाला गया और लंगरे आम किया गया और अपने मुल्क हिंदुस्तान की खुशहाली और शांति ,अमन,की दुवा किया गया